Accident during e pass checking
Accident in Garhwa . During e pass checking one police officer was hitted by a motorcycle carrying two youngster. In this accident one police officer was dead at the spot another bike driver dead at Sadar hospital and two are injured. Details in hindi #गढ़वा : ई पास चेकिंग अभियान में लगे डयूटी में दौरान एक पुलिस जवान को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक पुलिस जवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार एक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई, वहीं दो लोग अभी भी इलाजरत है। दरअसल जिले के गढ़वा-पलामू सीमा पर तैनात भिखही मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। इस घटना में डंडा थाना में पदस्थापित जवान प्रमोद राय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जवान की मौत के बाद पुलिस कर्मियों में गम का ...